शासकीय अस्पताल में तोड़फोड़ और नर्स से छेड़छाड़ करने वाले 09 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | शासकीय अस्पताल खोड़ में तोड़फोड़, नर्स से छेड़छाड़, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल और बीते 9 माह से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमनसिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.05.2024 को एक महिला पीड़िता, जो वर्तमान में पीएचसी खोड़ में पदस्थ है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपीगण—भानूप्रताप जाटव निवासी महोबा टपरियन, गौरव जाटव व चंदन सिंह जाटव निवासीगण देवरीखुर्द—ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की, नर्स से छेड़छाड़ की, मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।
मामले में थाना भौंती पर अपराध क्रमांक 228/24 अंतर्गत धारा 132, 74, 324(3), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। बाद में पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर धारा 121(1), 121(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई।
आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। लेकिन दिनांक 10 मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपीगण देवरीखुर्द तिराहे पर देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक मनोज राजपूत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल सहित पुलिस बल शामिल रहा। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय कार्य:
इस सफलता में निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि. कुसुम गोयल, सउनि. आनंद सुनेरी, सउनि. मुनेन्द्र भदौरिया, आरक्षक रविकांत शर्मा और आरक्षक ब्रजराज सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्हें इस कार्य के लिए पुलिस विभाग द्वारा सराहा गया है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u