मंडीदीप में सनसनी : 17 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी पर आरोप

SHARE:

📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | औद्योगिक नगरी मंडीदीप में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच गुरुवार को एक और सनसनीखेज हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। वार्ड क्रमांक 9 स्थित प्रेम नगर में 17 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की मां भी घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका संजना अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोपी मनोज, जो कथित रूप से युवती का शादीशुदा प्रेमी बताया जा रहा है, घटना से पहले घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवती और उसकी मां ने उसे वहां से भगा दिया था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी दोबारा दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर पहुंचा और विवाद के दौरान धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। हमले में संजना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां संगीता घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत सराठे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और मृतका से उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और मंडीदीप सहित आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
इनका कहना है…
“मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।”

“पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।”


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई