📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप । प्रेमनगर में 17 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को मंडीदीप पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह युवती को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता था। युवती द्वारा इंकार करने पर उसने धारदार कटर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेमनगर क्षेत्र में आरोपी मनोज अहिरवार ने युवती पर धारदार कटर से हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजीत सराठे द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमों ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका को पहले से जानता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन वह युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था और उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था। युवती द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने कटर से हमला कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज अहिरवार (26) निवासी ग्राम भैरोपुर अहमदपुर, जिला सीहोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित मंडीदीप, सतलापुर, औबेदुल्लागंज, गौहरगंज और नूरगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






