आधी रात बस स्टॉप पर अकेली खड़ी रहीं महिला कमिश्नर, 3 घंटे में 40 लोगों ने की छेड़छाड़

SHARE:

📰 डिजिटल डेस्क
हैदराबाद | महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तेलंगाना की मल्काजगिरी पुलिस कमिश्नर बी. सुमति ने ऐसा कदम उठाया, जिसने समाज की सच्चाई को रातों-रात बेनकाब कर दिया। कमिश्नर खुद आम महिला बनकर आधी रात बस स्टॉप पर खड़ी रहीं और सिर्फ 3 घंटे के भीतर करीब 40 पुरुषों ने उनसे छेड़छाड़ या अभद्र बातचीत करने की कोशिश की।

आधी रात चला अंडरकवर ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात 12:30 बजे से 3:30 बजे तक कमिश्नर बी. सुमति साधारण कपड़ों में दिलसुखनगर बस स्टॉप पर अकेली खड़ी रहीं। उन्होंने कोई पुलिस सुरक्षा नहीं ली और आम महिला की तरह बस का इंतजार करती दिखाई दीं।

नशे में धुत युवक करने लगे अश्लील बातें

इस दौरान कई युवक उनके पास पहुंचे। कुछ शराब और गांजे के नशे में थे। आरोप है कि उन्होंने अश्लील बातें कीं, अनचाहे संवाद शुरू किए और छेड़छाड़ की कोशिश की।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें अधिकांश छात्र और नौकरीपेशा युवक थे, जिन्हें यह अंदाजा तक नहीं था कि वे एक महिला पुलिस कमिश्नर से बात कर रहे हैं।

सादा वर्दी में तैनात थी पुलिस टीम

कुछ दूरी पर सादा वर्दी में पुलिस टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही किसी युवक ने अभद्रता की, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

केस नहीं, पहले काउंसलिंग

पुलिस ने सभी युवकों पर तत्काल केस दर्ज करने के बजाय उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की सख्त चेतावनी दी।

समाज के लिए बड़ा संदेश

इस अभियान ने एक बार फिर दिखा दिया कि महिलाओं के लिए रात में सार्वजनिक स्थान कितने असुरक्षित हो सकते हैं।

वहीं महिला पुलिस कमिश्नर की इस पहल की सोशल मीडिया और पुलिस महकमे में जमकर सराहना हो रही है।

खाकी की शेरनी! कौन हैं लेडी सिंघम SDOP शीला सुराना, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर की प्रेरणादायी कहानी


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई