पिछोर में फाइटर प्लेन से गिरे धातु के टुकड़े, एयरफोर्स की दो दिन तक चली तलाश, खाली हाथ लौटी टीम शिवपुरी, 28 अप्रैल (विशेष संवाददाता

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पिछोर की बजरंग कॉलोनी में शुक्रवार को वायुसेना के फाइटर प्लेन से गिरे धातु के टुकड़े ने हड़कंप मचा दिया। शिक्षक मनोज सगर के घर पर गिरे इस टुकड़े से न सिर्फ मकान को भारी क्षति पहुँची, बल्कि आंगन में भी कई फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल ग्वालियर स्थित वायुसेना इकाई को सूचित किया, जिसके बाद एयरफोर्स की टीम ने मौके पर पहुँचकर दो दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

20 फीट गहराई तक चली खुदाई, फिर भी नहीं मिला कुछ नया
शुक्रवार को एयरफोर्स टीम ने मेटल डिटेक्टर और JCB मशीन की मदद से गड्ढे की खुदाई शुरू कराई। पहले दिन करीब दस फीट गहराई तक खुदाई करने के बावजूद कोई अतिरिक्त टुकड़ा नहीं मिला। शनिवार को फिर से खुदाई करवाई गई, जो 20 फीट की गहराई तक पहुँची, लेकिन पानी निकलने के कारण खुदाई रोकनी पड़ी। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से पूरे क्षेत्र को खंगाला गया, परंतु टीम को और कोई मलबा या धातु का टुकड़ा नहीं मिला।

यमं

हादसे के बाद मनोज सगर का मकान एयरफोर्स द्वारा अपने नियंत्रण में ले लिया गया, जिससे परिवार को तत्काल घर छोड़ना पड़ा। शिक्षक सगर का परिवार शुक्रवार और शनिवार की रात पड़ोसियों के घर में बिताने को मजबूर रहा। इस दौरान न तो उन्हें अपने घर में प्रवेश की अनुमति थी और न ही कोई स्थायी राहत।

धातु के टुकड़े जब्त, दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी

एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के अनुसार, “टीम ने पूरे क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर से गहन जांच की, लेकिन खुदाई और जांच दोनों में कुछ भी नया नहीं मिला। जो टुकड़े शुक्रवार को बरामद किए गए थे, उन्हें दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर जब्त कर लिया गया और टीम देर शाम वापस ग्वालियर रवाना हो गई।”

अब उठ रहे सवाल
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और विशेषज्ञों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं — क्या वायुसेना के विमान की तकनीकी खामी इतनी गंभीर थी कि उसके हिस्से उड़ान के दौरान टूटकर नीचे गिर पड़े? क्या ऐसी घटनाओं से नागरिक इलाकों में खतरा बढ़ रहा है?

प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और वैकल्पिक आवास दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में

दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7

मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u