रिपोर्ट : राजू अतुलकर
मंडीदीप। भीषण गर्मी के बीच जब जल स्रोत सूखने लगते हैं और पशु-पक्षियों को पानी व भोजन के लिए भटकना पड़ता है, ऐसे समय में वार्ड क्रमांक 24 स्थित गज्जू पिपलिया रोड की शिव वाटिका कॉलोनी में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली। सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार शाम पशु-पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे एवं दाना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अहिंसा महामहोत्सव अभियान के अंतर्गत यह सेवा कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कॉलोनी स्थित किड्स प्लेनेट स्कूल की संचालिका सुलेखा भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके सान्निध्य में नागरिकों ने अपने घरों की छतों, आंगनों और पेड़ों पर पक्षियों के लिए सकोरे रखने, स्वच्छ पानी भरने और नियमित रूप से दाना डालने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कॉलोनी के सार्वजनिक पार्कों में लगे पेड़ों पर प्रतीकात्मक रूप से सकोरे टांगे गए और उनमें पानी भरकर अभियान की शुरुआत की गई। बच्चों ने भी उत्साह के साथ इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाई और जीवों के प्रति दया व करुणा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजू अतुलकर ने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे जीव-जंतु और पक्षी सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। यदि प्रत्येक परिवार अपने घर के बाहर पानी और दाना रखे, तो हजारों जीवों को राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि संस्था पूर्व में भी जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव दया से जुड़े अनेक अभियान चला चुकी है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शैलेंद्र मीणा एवं ओ.पी. चौहान मौजूद रहे। संस्था की ओर से नगर कोऑर्डिनेटर रितेश गौर, सहयोगी प्रेम,जय कुमार, अतिथिगण श्रीमती रोशनी राजपूत, कुमारी रितिका मीणा, लीना मालवीय, श्रीमती शालिनी, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती तनुजा, सुनीता, श्रीमती माया रघुवंशी, श्रीमती क्रांति लोधी सहित कॉलोनी की अनेक महिलाओं और बच्चों ने सहभागिता की।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






