भक्ति से सराबोर मंडीदीप : नव दीक्षित 5 जैन मुनियों का प्रथम मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने की भव्य आगवानी, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SHARE:

📰 सौरभ जैन
मंडीदीप | शुक्रवार सुबह औद्योगिक नगरी मंडीदीप एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनी। मुक्तागिरी में जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त 5 जैन मुनियों के प्रथम आगमन पर नगर में भव्य मंगल आगवानी हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह जैसे ही मुनि संघ का आगमन जिलेटिन चौराहा पर हुआ, पूरा क्षेत्र “जय जिनेंद्र”, “जयकारा गुरुदेव का—जय जय गुरुदेव” और “जिनशासन जयवंत हो” के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। रास्ते भर पार्श्वनाथ सेवा दल के युवाओं द्वारा दिव्यघोष की गूंज आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हाथ जोड़कर, नमोस्तु करते हुए विनम्र भाव से मुनियों के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि 19 फरवरी 2026 को सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में युगश्रेष्ठ परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री १०८ समयसागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित भव्य “जैनेश्वरी मुनि दीक्षा” में दीक्षित ये मुनिराज पहली बार मंडीदीप पहुंचे हैं।

भोजपुर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल जैन राजदीप ने बताया कि इस दिव्य आगमन से नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है और समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) के अनुसार, मुनिश्री 108 उद्यमसागरजी, गरिष्ठसागरजी, आदरसागरजी, स्वरूपसागरजी एवं हीरकसागरजी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ।

वहीं, महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन एवं पदाधिकारी अशोक जैन व सुनील काला ने बताया कि पटेल नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आहारचर्या संपन्न हुई, जहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इससे पूर्व मुनिसंघ के समक्ष शास्त्र-श्रीफल भेंट कर उनकी पूजन की गई। तत्पश्चात संघ के मंगल प्रवचन हुए।

एक रात में कट जाते हैं कर्म

“एक गृहस्थ व्यक्ति जीवन पर्यंत जितने पाप करता है यदि वो एक रात का ही मुनि बन गया तो सारे पाप धुल जाते हैं।” मुनिपना के बारे में यह उद्गार मुनिश्री 108 उद्यमसागरजी महाराज ने अपनी मंगल देशना में व्यक्त किए।

वहीं मुनिश्री हीरक सागर जी ने समय का मूल्य समझाते हुए अपने गुरु पूज्य समय सागर जी का गुणगान किया। ये मुनिराज महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में आयोजित प्रवचन सभा में बोल रहे थे।

जैन समाज द्वारा मुनि संघ से महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर सान्निध्य प्रदान करने का निवेदन भी किया गया।

मंडीदीप में यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और संयम की जीवंत अनुभूति का अवसर बन गया, जिसने हर श्रद्धालु के मन को भाव-विभोर कर दिया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सेवा समिति अध्यक्ष जीवन सिंह पाल, वार्ड 12 की पार्षद प्रार्थना-सुरेन्द्र चौहान, कैलाश गुप्ता, विजय दादा पहाड़िया, विमल जैन राजदीप, मुकेश जैन शीतल, मनीष जैन (नटराज) समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई