प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण एवं एक्सपोज़र विजिट का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखा इतिहास और संस्कृति का महत्व

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
खनियांधाना | पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खनियाधाना द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं एक्सपोज़र विजिट का सफल आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक यात्रा में विद्यालय के 115 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीना की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों के महत्व को बताया और कहा कि पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी जीवन में उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ लेने और अपने ज्ञान को विस्तार देने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से नाश्ता किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को भ्रमण हेतु रवाना किया गया। पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ छात्र-छात्राएं निर्धारित स्थलों के लिए प्रस्थान किए।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्री रामराजा सरकार मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने झांसी का किला का भ्रमण किया, जहां किले की भव्यता, प्राचीन वास्तुकला, निर्माण शैली एवं उससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों के बारे में विस्तार से जाना।

ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन

विद्यार्थियों को झांसी किले से संबंधित एक वृत्तचित्र फिल्म भी दिखाई गई, जिससे उन्हें स्वतंत्रता संग्राम एवं वीरता से जुड़ी घटनाओं की गहन जानकारी मिली। इस अनुभव ने छात्रों के भीतर इतिहास के प्रति रुचि को और अधिक प्रबल किया।
इस एक्सपोज़र विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से परे वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था, जिसमें विद्यालय पूर्णतः सफल रहा। छात्रों ने यात्रा के दौरान अनुशासन, सामूहिकता एवं व्यवहारिक ज्ञान का भी अनुभव किया, जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश देव पांडे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण—मनोज जैन, कु. राजुल जैन, किरण सरगैया, मधुबाला शर्मा, तरुणा पात्रिका, विनोद सैन, मनोज साहू एवं नेहा परमार की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं देखरेख की।
भ्रमण के उपरांत सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित रूप से खनियाधाना लौटे, जहां “पधारो सा रेस्टोरेंट” में सामूहिक भोजन किया गया। भोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और इस यात्रा को यादगार बताया।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव भी बन गया, जिसने उनके शैक्षणिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई