मुक्तागिरी में जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त 5 जैन मुनियों का मंडीदीप में पहली बार होगा मंगल प्रवेश, कल सुबह 8 बजे जिलेटिन चौराहे से होगी भव्य मंगल आगवानी

SHARE:

📰 सौरभ जैन
मंडीदीप | नगर में शुक्रवार 27 मार्च 2026 को जैन संतों का मंगल आगमन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक अवसर को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में परम पूज्य चर्या शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य नवाचार्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सानिध्य में 22 से अधिक साधुओं को भव्य “जैनेश्वरी मुनि दीक्षा” प्रदान की गई थी।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से श्रद्धालु साक्षी बने।

इसी दीक्षा समारोह में दीक्षित 5 मुनिराज पहली बार अपने पावन चरण मंडीदीप में रखने जा रहे हैं, जिससे यह आगमन और भी विशेष बन गया है।

मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज (ससंघ) के प्रभावक शिष्य मुनिगण नगर पधारेंगे। इस दौरान –
  • मुनिश्री 108 उद्यमसागरजी महाराज
  • मुनिश्री 108 गरिष्ठसागरजी महाराज
  • मुनिश्री 108 आदरसागरजी महाराज
  • मुनिश्री 108 स्वरूपसागरजी महाराज
  • मुनिश्री 108 हीरकसागरजी महाराज
    का मंगल आगमन होगा।
संतों के स्वागत के लिए सुबह 8 बजे जिलेटिन चौराहे पर मंगल आगवानी आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसके पश्चात सुबह 10 बजे पटेल नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आहारचर्या संपन्न होगी।

मुनि सेवा समिति एवं सकल जैन समाज द्वारा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने और संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई