भोपाल के फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत झिरनिया में विकास कार्यों का दावा, सरपंच प्रीतम मीना ने रखी 10 साल की रिपोर्ट

SHARE:

रिपोर्ट:आजम लाला/लक्ष्मी ओझा
भोपाल मप्र | राजधानी भोपाल के फंदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरनिया में सरपंच प्रीतम मीना ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव की जनता ने उन्हें लगातार 10 वर्षों से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है, जिसे वह जिम्मेदारी के रूप में निभा रहे हैं।
सरपंच प्रीतम मीना ने कहा कि ग्रामीणों की उनसे कई अपेक्षाएं रहती हैं और उन्हीं को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार पंचायत में घर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना, पक्की सड़कों का निर्माण, पेवर ब्लॉक, चबूतरे और नए पंचायत भवन का निर्माण जैसे कार्य किए गए हैं, जबकि कुछ काम अभी भी प्रक्रिया में हैं।
                                          झिरनिया सरपंच प्रीतम सिंह मीना
सरपंच मीना ने आगे कहा कि गांव के विकास को लेकर लगातार समीक्षा की जाती है और जरूरत के अनुसार योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों को सुविधाएं समय पर मिल सकें। आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सरपंच प्रीतम मीना ने कहा कि अगर जनता आगे भी सेवा का अवसर देती है तो वह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहेंगे।
फिलहाल पंचायत में चल रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया और योजनाओं की प्रगति आने वाले समय में विकास की दिशा तय करेगी।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u