रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | खेल नगरी मंडीदीप के लिए यह गौरव का क्षण है, जब यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय नेटबॉल और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व नगर का नाम रोशन किया है। एक ओर नांदेड़ (महाराष्ट्र) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीमों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, वहीं दूसरी ओर सुहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी मंडीदीप ने फाइनल में प्रवेश कर नगर को उत्साह से भर दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 14 वर्ष बालक, 14 वर्ष बालिका एवं 17 वर्ष बालिका टीमों ने पिछले 22 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने सभी लीग मैच जीतकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ को 13-11 से तथा सेमीफाइनल में विदर्भ को 21-17 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में स्थानीय टीम महाराष्ट्र से कड़े संघर्ष के बाद मध्य प्रदेश को 24-21 से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यह कई वर्षों में पहली बार है जब मध्य प्रदेश की किसी भी नेटबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।
इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि 14 वर्ष नेटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्री-नेशनल कोचिंग शिविर मंडीदीप में आयोजित हुआ था। यहीं से तीनों टीमें नांदेड़ रवाना हुईं। मंडीदीप स्थित चावरा स्कूल के चार खिलाड़ियों ने 14 वर्ष बालक टीम का प्रतिनिधित्व किया और सभी मुकाबलों में लगातार खेले, जो नगर के लिए बड़ी उपलब्धि है। टीम के साथ वरिष्ठ प्रशिक्षक निसार उल्ला खान ने कोच के रूप में मार्गदर्शन दिया। इस सफलता पर दल प्रबंधक राजेश यादव, कमलकांत, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी रायसेन, जिला नेटबॉल संघ सहित नगर के खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

वहीं सुहागपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री भानु प्रताप सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित 61वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी मंडीदीप ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इटारसी को कड़े मुकाबले में 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने दर्शकों का दिल जीत लिया, विशेष रूप से कप्तान अमित राजपूत का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विजयपाल सिंह रहेंगे।
हॉकी मंडीदीप के फाइनल में पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रिंका अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सोनी, जीवन सिंह पाल, कैलाश गुप्ता, वरिष्ठ कोच निसार उल्ला खान, उत्तम डागौर, स्पोर्ट्स कोच दिनेश दांगी सहित खेलप्रेमी रिज़वान अली ने टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। नगर मंडीदीप में दोनों उपलब्धियों को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







