थाना परिसर गौहरगंज में अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, एफआईआर की मांग

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप। थाना परिसर गौहरगंज में एक अधिवक्ता के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में अधिवक्ता संघ मंडीदीप ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को ज्ञापन सौंपकर आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अधिवक्ता संघ मंडीदीप के अध्यक्ष चंद्रभान उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी 2026 को अधिवक्ता राजदीप कामले थाना परिसर गौहरगंज में किसी शासकीय कार्य से उपस्थित थे। इसी दौरान वहां तैनात एएसआई सोमजी बर्कर एवं आरक्षक सुमित शर्मा द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की गई। आरोप है कि यह पूरी घटना थाना परिसर के भीतर हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अधिवक्ता संघ का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायत से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। संघ ने इसे न केवल अधिवक्ता की व्यक्तिगत गरिमा का विषय बताया, बल्कि इसे न्याय व्यवस्था से जुड़े पेशे पर आघात करार दिया है।
संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यदि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही एफआईआर दर्ज कर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो अधिवक्ता संघ को आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसे लेकर जिला स्तर पर भी अधिवक्ताओं में चर्चा तेज हो गई है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u