भोपाल में सेवा का शतक: सिंपैथी फाउंडेशन ने लगाया 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप,जरूरतमंद नागरिकों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ 

SHARE:

रिपोर्ट:आजम लाला/सबीहा खान
भोपाल | समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सिंपैथी फाउंडेशन ने भोपाल के 80 फीट रोड, अशोक गार्डन में अपना 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित कर सेवा का नया कीर्तिमान बनाया। बड़ी संख्या में जरूरतमंद नागरिकों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

 

  • सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य का शतक।
  • जरूरतमंदों तक पहुँची सेहत की रोशनी।
  • 100 कैंप, एक मिशन – जनकल्याण।
  • भोपाल में इंसानियत की मिसाल।
  • हर मरीज तक मदद का हाथ।
  • जनकल्याण की मिसाल बना सिंपैथी फाउंडेशन
  • भोपाल में आयोजित हुआ 100वां निःशुल्क मेडिकल कैंप

सेवा यात्रा 2017 से निरंतर जारी

कार्यक्रम में सिंपैथी फाउंडेशन के प्रवक्ता मारूफ अहमद खान ने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहयोग, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति फॉर्म और राशन वितरण जैसे कार्य संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।
                       सिंपैथी फाउंडेशन के प्रवक्ता मारूफ अहमद खान

26 जनवरी से शुरू हुआ था पहला मेडिकल कैंप

मेडिकल कैंप के प्रभारी फरहान मकरानी ने बताया कि संस्था का पहला निःशुल्क मेडिकल कैंप 26 जनवरी 2017 को लगाया गया था और उसी क्रम में आज 1 फरवरी 2026 को 100वां मेडिकल कैंप आयोजित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है।
                                   मेडिकल कैंप के प्रभारी फरहान मकरानी

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क सेवाएं

कैंप में मयूर हॉस्पिटल द्वारा जनरल चेकअप किया गया, जिसमें डॉक्टर लखन एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता मीना ने सेवाएं दीं। इसके साथ ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई गई।

आंख, दांत और सामान्य रोगों की जांच

ASG आई हॉस्पिटल द्वारा आंखों की जांच, अशोक डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर इम्तियाज द्वारा दांतों की जांच तथा हाशमी क्लीनिक के डॉक्टर सैयद अब्बास अहमद हाशमी द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया।

टीमवर्क से बना कैंप सफल

मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं में मयूर हॉस्पिटल के मैनेजर शारिक अहमद एवं सिंपैथी फाउंडेशन के मुहम्मद फरहान, उस्मान खान, फहद खान और इरफान खान सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u