नगर पालिका सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर मंडीदीप प्रथम, विद्यालय में जश्न का माहौल

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर, मंडीदीप के विद्यार्थियों ने शानदार और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों की अनुशासित मंच प्रस्तुति, भावपूर्ण अभिनय और सामूहिक तालमेल ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
विद्यालय की इस सफलता का श्रेय सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती ज्योति सेन के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत व नियमित अभ्यास को दिया जा रहा है। विद्यालय में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक गतिविधियों और अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और मंच कौशल का विकास होता है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। समारोह में विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।
इस अवसर पर विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अधिकारी एवं उन्नतिशील समर्थ शिक्षा कल्याण समिति के सचिव डॉ. दीपेन्द्र पाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं और इससे उनमें संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों से इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
समिति के सदस्य मुरलीधर धर्मवाणी ने भी विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी मेहनत करते रहने का आग्रह किया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u