रिपोर्ट:नेतराम पटेल
नर्मदापुरम | तवानगर स्थित आदर्श आवासीय विद्यालय में आज भारतीय स्टेट बैंक के सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल के महाप्रबंधक कुंदन ज्योति, सीएओ महाप्रबंधक सुकांत कानूनगो, नेटवर्क महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक साइन कृष्णा धारा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने विद्यालय का भ्रमण किया।

एसबीआई द्वारा छात्रावास हेतु लगभग 45 हजार रुपये मूल्य का वाटर कूलर भेंट किया गया, जिससे विद्यार्थियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण किया और छात्रों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने विद्यालय के स्वच्छ, ऊर्जामय वातावरण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में और सहयोग देने की सहमति भी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज की मजबूत नींव हैं।
इस पहल में एसबीआई इटारसी से मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार एवं राकेश पाराशर का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयास से वाटर कूलर की उपलब्धता संभव हो सकी।
कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार सोनी सहित समस्त स्टाफ एवं अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अधीक्षक भूपेंद्र साहू ने भारतीय स्टेट बैंक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम पूरे उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणादायक वातावरण के साथ संपन्न हुआ
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है







