चल समारोह में सुरक्षा पुख्ता हो, सत्येंद्र साहू ने की ब्रेथ एनालाइजर चेकिंग की मांग; मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

भोपाल। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर दशहरा चल समारोह के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम कड़े करने की मांग की है।
                                 चल समारोह (फाइल फोटो)
सत्येंद्र साहू ने नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए सुझाव दिया कि चल समारोह में शामिल होने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच अनिवार्य की जाए। उनका कहना है कि इससे शराब सेवन करने वाले लोग न तो जुलूस में शामिल हो पाएंगे और न ही हथियारों का प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे संभावित घटनाओं व दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
समाजसेवी सत्येंद्र साहू
उन्होंने निवेदन किया कि आगामी आस्था के पर्व दशहरा चल समारोह में पूरे प्रदेशभर में ब्रेथ एनालाइजर जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आदेश जारी किए जाएँ।


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u