रिपोर्ट – डिजिटल डेस्क
शिवपुरी | पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय योगदान देने वाले अतुल जैन को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) का शिवपुरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, प्रदेश अध्यक्ष एंड. राजीव जैन सैनानी और प्रदेश महामंत्री अंकित जैन की संयुक्त अनुशंसा पर की गई।
यह जिम्मेदारी अतुल जैन को 21 सितंबर 2025 से सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे पत्रकारिता और समाज के हित में निरंतर कार्य करते हुए आईजा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

अतुल जैन का वक्तव्य
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल जैन ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा –
“आईजा द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं आभारी हूँ। संगठन की मर्यादा और उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। मेरा संकल्प है कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जैन शासन प्रभावना और समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करूँ।”
संगठन की भूमिका
गौरतलब है कि ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) देशभर के जैन पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जैन संस्कृति, मूल्यों और प्रभावना के प्रचार-प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
समाज में उत्साह
अतुल जैन की नियुक्ति से शिवपुरी जिले के पत्रकारों और जैन समाज के बीच उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







