रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | शनिवार सुबह शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, 20 सदस्यों का म्यूजिशियन ग्रुप शुक्रवार शाम वाराणसी से गुजरात लौट रहा था। शनिवार सुबह जैसे ही उनकी ट्रैवलर सुरवाया क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए।
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह हादसा ट्रैवलर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
चार की मौत, सात की हालत गंभीर

इस दर्दनाक दुर्घटना में सिंगर हार्दिक दवे (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान राजा ठाकुर (28), अंकित ठाकुर (22) और राजपाल सोलंकी (60) ने भी दम तोड़ दिया।
घायलों में रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर का ड्राइवर शामिल हैं। इनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ग्रुप के सदस्य ने सुनाया हादसे का मंजर

ग्रुप के सिंगर विपुल ने बताया कि –
“हम सभी लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा करने गए थे। वहां से ट्रैवलर में बैठकर अपने घर गुजरात लौट रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ। उस वक्त हम सब सो रहे थे। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ याद नहीं है।”
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में जारी है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







