रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले में नशा तस्करी पर लगाम कसने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आए एक तस्कर को धर दबोचा और उसके पास से 65 लाख रुपए मूल्य की 232.05 ग्राम स्मैक बरामद की। यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे देहात थाना पुलिस द्वारा हाल ही में पकड़ी गई 50 लाख की स्मैक की खेप का रिकॉर्ड टूट गया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से स्मैक लेकर शिवपुरी आ रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टोंगरा रोड स्थित रातौर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी गुलाबचंद पुत्र पुरीलाल तंवर (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम नीमखेड़ा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को हिरासत में लिया।
जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से भूरे रंग का मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद हुआ, जिसका वजन 232.05 ग्राम था। बरामद माल और आरोपी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 65,40,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध क्रमांक 289/25 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपी से स्मैक की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय है। पूर्व में भी कई नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस बाहर से आने वाले तस्करों की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है।
कार्यवाही में इनकी भूमिका रही सराहनीय:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के साथ उनि. दीपक पालिया, उनि. आदित्य प्रताप सिंह, उनि. सुमित शर्मा, प्रआर. नरेश यादव, रघुवीर पाल, प्रमोद पुरोहित, रविंद्र सिनोरिया, आर. राहुल कुमार, भूपेंद्र यादव, दीपक राठौर, राघवेंद्र रावत, महाराज सिंह, शिवांशु यादव, अजय यादव, भोले सिंह एवं रिंकेश धाकड़ की भूमिका उल्लेखनीय रही।
यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए एक बड़ा संदेश है कि शिवपुरी में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







