भौंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अफीम की खेती पर कसा शिकंजा, ₹25,000 की अफीम जब्त

SHARE:

ग्राम नावली में पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भौंती पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
दिनांक 09 मार्च 2025 को भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि ग्राम नावली निवासी विजयराम लोधी अपने कुएं के पास खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया। वहां 185 हरे पौधे और 151 अफीम डोडे मिले, जिनका कुल वजन 2.150 किलोग्राम था।

पुष्टि के बाद जब्त की गई अफीम

पुलिस ने पौधों और डोडों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी जांच की। जब पौधों को तोड़कर सूंघा गया, तो उनमें अफीम होने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए पौधों और डोडों की कुल कीमत ₹25,000 आंकी गई। इसके बाद आरोपी विजयराम लोधी के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 75/25 दर्ज कर लिया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक मनोज राजपूत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक आनंद सुनेरी, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सरदार सिंह चौहान, एवं आरक्षक रवि शर्मा, बीरेंद्र बाथम, धर्मवीर रावत, आलोक जैन, ब्रजराज सिंह, आकाश शाक्य, कुलदीप बाथम, कमल गुर्जर की अहम भूमिका रही।

नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती जारी

शिवपुरी पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार चला रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अवैध खेती या नशीले पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u