अतुल कुमार जैन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 27 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों तक सीमित रह गई। आप के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा।

इस महत्वपूर्ण जीत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आप और केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली से आपदा की विदाई हो गई है। इसके साथ ही शराब घोटाला और शीशमहल भी चरमरा कर गिर गया।” सिंधिया ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनकी गारंटी पर लोगों को भरोसा है। शीशमहल और शराब माफिया का दिल्ली में कोई काम नहीं।” उन्होंने बिना नाम लिए केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग अब दिल्ली में रहने के लिए नहीं, बल्कि जाने के लिए हैं। क्योंकि दिल्ली की जनता ने इन्हें आईना दिखाकर कहा है कि आप अब जाइए।”








