रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन जिले के थाना बाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के एक शातिर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 तीन पहिया ऑटो बरामद किया गया है। जप्त किए गए वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹11,80,000/- है।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब फरियादी ने दिनांक 22 जनवरी 2025 को पुलिस को सूचना दी कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-38-MD-6849) चोरी हो गई है। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 21/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रमगढ़ा के जंगल में राजू धानक नामक व्यक्ति चोरी की एक बाइक के साथ मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया, जो आसपास के गांवों रतनपुर, डूंडादेह, डगडगा, करमवाड़ा, समनापुर जागीर, और थाबरी जैसे इलाकों में अंजाम दी गई थीं।
वाहनों की बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर 14 मोटरसाइकिलों और 1 तीन पहिया ऑटो को बरामद किया। इन वाहनों की स्थिति को सत्यापित करने पर कुछ का इंजन और चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया, जिससे इनकी पहचान में मुश्किलें आईं।
पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं :
-
देवेंद्र राजपूत (35 वर्ष), निवासी करमवाड़ा
-
अवधनारायण राजपूत (45 वर्ष), निवासी समनापुर जागीर।
-
राकेश उर्फ लख्खा राजपूत (24 वर्ष), निवासी रतनपुर।
-
राजेंद्र धानक, निवासी ब्यावरा।
-
राजू धानक (40 वर्ष), निवासी रतनपुर।
-
एक विधि विरुद्ध बालक।







