उज्जैन, 21 जनवरी 2025
श्रमण संस्कृति के महान समाधिष्ट आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य, गुणायतन प्रणेता और शंका समाधान के जनक परम पूज्य मुनि श्री १०८ प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। सीएम यादव ने मुनिश्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए मुनि श्री से विस्तृत धर्म चर्चा की। उन्होंने मुनि श्री के सान्निध्य में संयम और धर्म की गहराइयों को समझते हुए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य मुनि श्री जैसे संत समाज को मार्गदर्शन देते हैं और उनकी प्रेरणा से देश व प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनिल जैन और योगेंद्र बड़जात्या सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य भी उपस्थित रहे। धर्मसभा में उपस्थित लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और मुनि श्री के वचनों को आत्मसात किया।

आखिर में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए मुनि श्री से पुनः मंगल आशीर्वाद लिया। समस्त समाज ने इस भेंट को एक प्रेरणादायक क्षण मानते हुए ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’ के जयघोष के साथ मुनिराज का गुणगान किया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Tejas Reporter
64