रिपोर्ट- अतुल कुमार जैन शिवपुरी | साइबर अपराधियों द्वारा रिटायर्ड सेना अधिकारी को 5.50 लाख रुपये की ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश नाकाम कर दी गई। अधिकारी ऑनलाइन मुनाफे की खोज में एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बने, जहां उन्हें शेयर बाजार के आईपीओ में निवेश कर तीन गुना लाभ कमाने का लालच दिया गया।
दरअसल रिटायरमेंट के बाद अपने धन को निवेश कर मुनाफा कमाने की कोशिश में लगे अधिकारी ने एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर एक व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन कर लिया। इस ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश के जरिए तगड़ा मुनाफा कमाने के दावे किए जा रहे थे। शुरुआत में साइबर ठगों ने मामूली रकम निवेश कराकर थोड़ा मुनाफा दिया। इसके बाद उन्होंने एक विशेष आईपीओ में 300% रिटर्न का प्रलोभन देकर 5.50 लाख रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
बैंक की सूझबूझ से ठगी से बचे
सेना अधिकारी शिवपुरी के एसबीआई गुरुद्वारा शाखा पहुंचे और ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में रकम जमा करने की कोशिश की। शाखा के अकाउंटेंट संजय वर्मा ने खाते की जांच की तो वह पश्चिम बंगाल के रामपुर घाट गांव का निकला। उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक अविनाश यादव को सूचित किया।
साइबर सेल की सक्रियता ने रोकी ठगी
साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। पाया गया कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगी की साजिश रची गई थी, उसके सभी नंबर बंद थे। केवल ऑडियो कॉल और चैट चालू थे। मोबाइल नंबरों की लोकेशन पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में पाई गई। साइबर सेल ने अधिकारी को पूरी स्थिति समझाई और उन्हें इस धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रेरित किया।
सही समय पर हुई कार्रवाई का परिणाम
इस घटना के अगले दिन वह आईपीओ केवल 123% पर खुला, जबकि ठगों ने 300% मुनाफे का झांसा देकर अधिकारी से रकम ऐंठने की कोशिश की थी। बैंक कर्मचारियों और इस तरह साइबर सेल की तत्परता ने ठगी की यह कोशिश विफल कर दी और रिटायर्ड सेना अधिकारी के 5.50 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।