भौंती में सड़क पर हंगामा : मारपीट विवाद में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, थाने के सामने प्रदर्शन, तीन घंटे तक जाम से थमा यातायात

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पिछोर उपखंड के भौंती कस्बे में बुधवार की रात एक युवक के साथ हुई मारपीट का मामला गुरुवार को गंभीर रूप ले गया। युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस घटना से आक्रोशित होकर भौंती थाने के सामने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सिरसौद-पिछोर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा।
जाम के कारण यात्री बसों और चार पहिया वाहनों समेत राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। थाने के सामने मुख्य बाजार होने की वजह से व्यापार भी पूरी तरह ठप हो गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ हुई मारपीट में कार्रवाई की, लेकिन विरोधी पक्ष की शिकायत पर उनके बेटे पर भी मामला दर्ज कर लिया।

दूसरे पक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद
भौंती थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे राहुल पटेल (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि बृजेंद्र उर्फ मंझले राजा ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तुरंत बृजेंद्र पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन इसके दो घंटे बाद बृजेंद्र ने भी थाने पहुंचकर राहुल के खिलाफ मारपीट की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया।
गुरुवार सुबह जब राहुल और उसके परिवार को इस बात की जानकारी मिली, तो वे बेहद नाराज हो गए। स्थानीय लोगों और समाज के साथ मिलकर उन्होंने थाने के सामने प्रदर्शन किया और सिरसौद-पिछोर मार्ग को जाम कर दिया।

जाम से व्यापार और यातायात प्रभावित
थाने के पास मुख्य बाजार होने के कारण जाम से व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। सैकड़ों वाहन जहां-तहां फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
एसडीओपी की दखल के बाद खुला मार्ग
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिछोर एसडीओपी को मौके पर भेजा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही जाम को हटाया जा सका। स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लग गए।
इस पूरी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जल्दबाजी में दोनों पक्षों पर मामले दर्ज कर लिए, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ी।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u