रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन रायसेन | नगर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव अपने भव्य समापन पर पहुंचा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। “लाड़ली बहना योजना” के माध्यम से महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया जा रहा है। मंत्री ने कहा, “हमारी बहनों को अब लखपति दीदी बनाया जाएगा। यह बदलाव महिलाओं की जिंदगी में नया अध्याय लिखेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा करना भगवान श्री राम की पूजा के समान है। “अगर जनता के जीवन में खुशियां ला सके, तो यह भगवान राम की सच्ची सेवा होगी।” इस दौरान उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया और उपस्थित जनसमूह को इस अभियान के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन और मेला समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र नारायण चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
राम मंदिर और भारत की सांस्कृतिक पहचान
केंद्रीय मंत्री ने रामलला के मंदिर उद्घाटन की पहली वर्षगांठ को देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, “राम हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं और भारत की पहचान हैं। राम हमारे जीवन और विचारों में बसते हैं। उनकी सेवा करना ही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन है।”
समापन समारोह में रावण दहन का आयोजन
श्री रामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर रावण वध का ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। रायसेन के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी लोग इस भव्य आयोजन में शामिल हुए।
“रामलला का मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। जनता की सेवा ही भगवान श्री राम और माता सीता की सेवा है।”
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।