रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले के पिछोर विकासखंड में अशासकीय विद्यालयों की अपार आईडी और मान्यता नवीनीकरण की प्रगति को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और सीईओ हिमांशु जैन के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी छात्रों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बनाना था। इस कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) दफेदार सिंह सिकरवार ने पिछोर बीआरसीसी कार्यालय में अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और संचालकों के साथ बैठक की।


-
डीपीसी की सख्ती: अनुपस्थित प्राचार्यों पर कार्रवाई की तैयारी
-
अपार आईडी जनरेट करने में पिछड़ रहे 18 स्कूल, प्रशासन ने जताई नाराजगी
-
7639 छात्रों में केवल 989 की आईडी बनी: लक्ष्य पूरा करने की समय सीमा तय
-
तीन दिन में अपार आईडी तैयार करें वरना कार्रवाई: डीपीसी का अल्टीमेटम
-
बैठक में स्कूल संचालकों को चेतावनी, मान्यता नवीनीकरण पर जोर
-
अपार आईडी और मान्यता नवीनीकरण पर प्रशासन का विशेष फोकस







