Tirupati Temple Stampede : आंध्र प्रदेश इक के तिरुपति मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए जारी किए जा रहे टोकन वितरण के दौरान हुई भगदड़ ने 6 श्रद्धालुओं की जान ले ली और 50 से ज्यादा अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना 9 जनवरी को बैरागी पट्टेदा और MGM स्कूल काउंटर पर उस समय हुई जब दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई।
वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुपति मंदिर में विशेष दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार 10 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 8 टोकन वितरण केंद्र बनाए गए थे। 8 जनवरी की रात से ही हजारों भक्त काउंटरों पर कतार में लग गए। सुबह होते-होते भीड़ चार हजार से अधिक हो गई, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं।

-
तिरुपति में भारी भीड़, भगदड़ से 6 की मौत
-
वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, 50 ज्यादा घायल
-
तिरुपति हादसा: प्रशासन की लापरवाही ने ली 6 जानें
-
टोकन वितरण के दौरान मची अफरा-तफरी, मृतकों में महिला शामिल
-
तिरुपति भगदड़: सोशल मीडिया पर वायरल हुए दर्दनाक दृश्य
https://x.com/ANI/status/1877073856458010888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1877073856458010888%7Ctwgr%5Ed2094105ef97de7d243224601ef6456f4b94ecc9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Ftirupati-mandir-stampede-inside-story-told-by-eye-witness-andhra-pradesh-tirupati-temple-vaikuntha-gate%2F1020768%2F








