रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन रायसेन जिले के समनापुर गांव में ग्रामीणों ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, एक बुलेरो वाहन से गैरतगंज के शराब ठेकेदार के कर्मचारी अवैध रूप से शराब लेकर गांव के एजेंट को सप्लाई करने पहुंचे थे।
गांव में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए शराब से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत गैरतगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलेरो वाहन और उसमें मौजूद ड्राइवर को अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
जिलेभर में फलफूल रहा है अवैध शराब का कारोबार
रायसेन जिले के कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री आम हो गई है। स्थानीय आबकारी विभाग और शराब माफियाओं की मिलीभगत के चलते इस अवैध कारोबार को रोकना चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।
50 हजार की शराब बरामद :
पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब ठेकेदार समेत अन्य संदिग्धों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।