अतुल कुमार जैन, शिवपुरी
पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शनिवार को परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पर छापे में मिली अवैध संपत्ति को लेकर बयान दिया है। पिछोर में पत्रकारों से चर्चा में विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा के यहां पर छापे में जो अवैध संपत्ति मिली है वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक की है। विधायक प्रीतम लोधी के आरोपों को कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि विधायक प्रीतम लोधी ने सीधे तौर पर केपी सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने बार-बार यह कहा कि मेरे से पहले वाले कांग्रेस विधायक इस केस में शामिल हैं। विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में जांच एजेंसियों से मांग की है कि इस मामले में गहराई से जांच हो कि सौरभ की नियुक्ति परिवहन विभाग ने किसने करवाई।

》》पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का आरोप: सौरभ शर्मा के यहां मिली संपत्ति पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक की
》》प्रीतम लोधी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक पर साधा निशाना
》》विधायक प्रीतम लोधी ने डीएनए टेस्ट और गहराई से जांच की मांग की
》》30 साल बाद पिछोर में भाजपा की जीत, प्रीतम लोधी ने तोड़ा कांग्रेस का किला
》》पिछोर में कुबेर का खजाना: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ के यहां पर मिला पैसा अवैध खनन और शराब का :
पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने सौरभ शर्मा केस में पिछोर से पूर्व विधायक केपी सिंह कक्काजू की ओर इशारा करते हुए बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा है कि अभी-अभी मध्यप्रदेश में कुबेर का खजाना पकड़ा गया और वह कुबेर का खजाना हमारे पिछोर के पूर्व विधायक का है। हमारे पूर्व विधायक ने पिछोर का पूरा खजाना खाली कर दिया। यह पैसा पिछोर व इसके आसपास जो अवैध उत्खनन किया गया और शराब का अवैध पैसा है।
डीएनए टेस्ट की मांग की :
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक के सौरभ शर्मा की मां से क्या संबंध रहे। इसकी जांच हो। प्रीतम लोधी ने आरोप लगाए कि ये सारी कमाई जो सौरभ शर्मा के पास पकड़ी जा रही है। ये पिछोर के पूर्व विधायक की है क्योंकि सौरभ की जो मां है वह उनकी दूसरी पत्नी है। न इसके यहां बच्चे रहे न पति रहा, कारण उमा शर्मा थी। जैसे ही उमा इनके संपर्क में आई। इनके घर में खटपट शुरु हो गई। मैं ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता। प्रशासन से मैं कहना चाहता हूं, सच्ची कार्रवाई करना चाहते हो तो हमारा पूर्व विधायक इसमें शामिल था। सौरभ शर्मा पूर्व विधायक का दत्तक पुत्र है। आगे विधायक ने कहा है कि अगर सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो सब सच सामने आ जाएगा। आरक्षक भर्ती में किसका हाथ है। इसका खुलासा किया जाए। जनता की गाढ़ी कमाई का खुलासा किया जाना चाहिए।
30 साल बाद जीते हैं भाजपा पिछोर में :
पिछोर विधानसभा सीट से पिछले 30 साल से कांग्रेस के केपी सिंह यहां से जीतते आ रहे हैं। केपी सिंह कांग्रेस की दिग्गी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2023 में भाजपा के प्रीतम लोधी जीते हैं। इससे पहले पिछोर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन पिछोर से 30 साल से जीतते हुए आ रहे केपी सिंह ने वर्ष 2023 में अपनी सीट बदलकर पिछोर की जगह शिवपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और यहां पर 40 हजार मतों से इन्हें हार मिली। वहीं दूसरी ओर पिछोर सीट से प्रीतम लोधी ने कांग्रेस के अरविंद लोधी को हराकर यह सीट जीती। इस तरह से 30 साल बाद पिछोर में भाजपा जीती है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







