शिकार के लिए खेत में बैठा 11 फीट का अजगर फिर सर्पमित्र ने जंगल में छोड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल जैन
शिवपुरी | जिले के नरवर जनपद के ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में एक खेत में 11 फीट का अजगर निकलने से सनसनी फैल गई। अजगर को देखते ही खेत में काम कर रहे मजूदरों व ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। खेत में अजगर निकलने की सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई। इसके बाद सर्पमित्र सलमान ने इस अजगर का रेस्क्यू किया ।
बताया जाता है कि नरवर के काली पहाड़ी गांव में किसान राहुल बघेल के खेत की घास में अजगर बैठा नजर आया। खेत में अजगर को लेकर दहशत फैल गई। सूचना पर सर्प मित्र सलमान पठान नरवर से मौके पर पहुंचे। खेत की घास में शिकार की तलाश में बैठे अजगर का रेस्क्यू किया। पकड़े गए अजगर की लंबाई 11 फीट से ज्यादा निकली।
नरवर व इसके आसपास के इलाके में सर्प मित्र सलमान पठान काफी सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। इस 11 फीट के अजगर को भी पकड़कर बाद में जंगलों में छोड़ दिया गया। इस अजगर के रेस्क्यू के दौरान वहां पर मौजूद ग्रामीणों को सर्प मित्र सलमान ने बताया कि पकड़ा गया अजगर सर्दी के मौसम में धान के खेत में या पानी के किनारे पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अजगर एक खतरनाक सांप में से एक माना जाता है जो कि अपने शिकार को जकड़ कर उसकी हड्डी पसलियां तोड़ देता है। इसके अलावा वह अपने शिकार को साबूत भी निगल जाता है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u