रिपोर्ट-अतुल जैन
SHIVPURI | शिवपुरी के पिछोर नगर में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन शासकीय नर्सरी बाचरोन में किया गया। इस कार्यक्रम में सृजन संस्था के साथ 15 गांवों से आए किसान उपस्थित रहे। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि विभाग के अधिकारी मंजेश त्यागी, हॉर्टिकल्चर विभाग के राघव पाठक, मुहार की सरपंच रामश्री आदिवासी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के ब्लॉक मैनेजर राजेंद्र धाकड़ और पशुपालन विभाग से डॉक्टर हेमंत कुमार ओझा ने हिस्सा लिया।
कृषि विभाग के अधिकारी मंजेश त्यागी ने किसानों को विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान पंजीयन कराकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुक्त प्रदर्शन डेमो प्लॉट, जैविक खेती इकाई और स्प्रिंकलर सेट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों को योजनाओं का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।
-
HEADLINES…
>> कृषि योजनाओं से किसानों की उन्नति के सपने साकार
>> बागवानी और पशुपालन से समृद्धि की ओर कदम
>> राष्ट्रीय किसान दिवस: 15 गांवों के किसानों ने सीखी नई तकनीकें
>> महिला उत्पादक समूहों को बढ़ावा: सृजन संस्था की नई पहल
>> टीकाकरण और केसीसी योजना पर पशुपालन विभाग का फोकस
>> जल, जमीन और जंगल: सृजन संस्था के कार्यों की सराहना
बागवानी और पशुपालन पर जोर :
हॉर्टिकल्चर विभाग के राघव पाठक ने किसानों को सब्जी और फूलों की खेती का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि किसान बागवानी में निवेश कर 10 लाख तक की यूनिट स्थापित कर सकते हैं, जिसमें 35% तक की सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है।








