पांच दिन तक बेटे के शव के साथ रहती रही मां, सीने पर बाइबिल रख करती थी प्रार्थना, दूध वाले ने खोला राज

SHARE:

📰 विशेष संवाददाता
विदिशा | मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से बेहद भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर सकी। बेटे की मौत के बाद वह पांच दिनों तक शव को घर में रखकर उसे फिर से जीवित करने की प्रार्थना करती रही।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय शीनू वर्गिस के रूप में हुई है, जो पेशे से फैशन डिजाइनर था। वह पहले मुंबई में रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपनी मां मरियमा वर्गिस के साथ विदिशा में रह रहा था। उसकी मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं।
                                              Advertisement
बताया जा रहा है कि शीनू की मौत करीब पांच दिन पहले हो गई थी, लेकिन मां ने यह बात किसी को नहीं बताई। यहां तक कि विदेश में रहने वाले अपने अन्य बेटों को भी सूचना नहीं दी। मां को विश्वास था कि प्रार्थना से बेटा फिर जीवित हो जाएगा।
वह बेटे के शव के सीने पर बाइबिल रखकर लगातार प्रार्थना करती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने घर के कमरे से खून बहता देखा। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मंदिर गई थी वृद्धा… पीछे से किरायेदार ने काट दिया घर का ‘खजाना’, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक आघात और बेटे के प्रति अत्यधिक भावनात्मक जुड़ाव से जुड़ा माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा और संवेदना का माहौल है।
हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह गंभीर डिप्रेशन में भी थी।

खाकी का असली हीरो! मौत के मुंह में उतरकर TI विजय त्रिपाठी ने बचाईं कई जिंदगियां, जानिए सतलापुर थाना प्रभारी की बहादुरी की कहानी


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई