मंदिर गई थी वृद्धा… पीछे से किरायेदार ने काट दिया घर का ‘खजाना’, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
खनियाधाना | थाना खनियाधाना पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट पर उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में संपन्न हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खनियाधाना पुलिस को चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
मंदिर से लौटी महिला तो टूटा मिला ताला
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को फरियादिया श्रीमती गिरजाबाई साहू पत्नी स्वर्गीय रघुवरदयाल साहू निवासी वंशीवट मोहल्ला खनियाधाना ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह 25 मई की सुबह करीब 9 बजे माता मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे घर वापस लौटने पर कमरे के आगे का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो पीछे वाले गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
महिला ने जब कमरे में रखे बक्से को देखा तो उसका लॉक भी टूटा हुआ था। बक्से में रखे करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नकद गायब थे। इनमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल थे।
सोने-चांदी के जेवर भी ले गया चोर
चोरी गए सामान में एक पुराना सोने का हार, एक चांदी का हार एवं एक जोड़ी चांदी की पायल भी शामिल थी। जेवरों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई। इस प्रकार कुल चोरी गया मशरूका लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये का था।
फरियादिया ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उनका किरायेदार नीरज जाटव अपने कमरे से गायब मिला, जिससे उस पर संदेह गहरा गया।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी
मामले में थाना खनियाधाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही नीरज जाटव सीता पाठा मंदिर के पास सिनावल रोड स्थित गौशाला के पीछे बैठा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पूरी चोरी का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी सहित संपूर्ण चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया। आरोपी नीरज जाटव पुत्र आशाराम जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी मजरा हरीनगर ग्राम खरगवाह थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
पहले से दर्ज हैं चार आपराधिक मामले
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नीरज जाटव पर थाना मायापुर एवं थाना पिछोर में पूर्व से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि राम सिंह भिलाला, सउनि कमल किशोर सैधिया, सउनि जगदीश बजारा, सउनि हजारीलाल जाटव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, प्रधान आरक्षक नीतू सिंह, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह पाल, आरक्षक रवि बाथम, योगेन्द्र सिंह, हेमसिंह, दीपक किरार, अरविंद सिंह कौरव, उमेश लोधी, महिला आरक्षक हनी राजा चौहान एवं चालक राहुल लोधी की भूमिका सराहनीय रही।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई