रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फैक्ट्री में डकैती की साजिश नाकाम, 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा

SHARE:

📰 स्थानीय संवाददाता
रायसेन/मंडीदीप | रायसेन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, औजार, मोटरसाइकिल, नकदी सहित करीब 7 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व की 7 चोरी की वारदातें भी कबूल की हैं।

पुलिस को 5 मई 2026 को सूचना मिली थी कि जिलेटिन चौराहे के पास पुराने आईटीआई भवन के नजदीक कुछ संदिग्ध लोग किसी फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सतलापुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया।

7 चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में की गई 7 चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। आरोपियों से 4 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल, 1 टीवी और ₹1 लाख नकद सहित कुल लगभग ₹7 लाख का सामान बरामद किया गया है।

हथियार और औजार भी जब्त

आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल, लोहे का बका, रॉड, पाइप, छुरी और अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं।

एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा ने किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी समेत सतलापुर, मंडीदीप और औबेदुल्लागंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने नीरज घोषी उर्फ जानू ठाकुर, दीपक उर्फ दीपू लोधी, हर्ष शर्मा उर्फ भय्यू, लवकुश लोधी, महेन्द्र सहरिया, राज ठाकुर, अजय उर्फ अज्जू मैना, किशन उर्फ छोटू लोधी, विवेक उर्फ विक्की कुल्हारे सहित एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई