करैरा में पकड़ी गई ‘नशे की चलती-फिरती फैक्ट्री,7 बोरियों में मौत,क्रेटा कार बनी ताबूत,दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 194 किलो गांजा कीमत करीब 38 लाख रुपये के साथ दो आरोपियों को ह्युन्डई क्रेटा कार सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी  

दिनांक 27.05.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछोर/बामौर तरफ से एक सिल्वर कलर की क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर करैरा कस्बे की ओर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई के नेतृत्व में टीम गठित कर पाल की कॉलोनी करैरा के पास चेकिंग लगाई गई।

कार से मिलीं गांजे से भरी 7 बोरियां  

कुछ देर बाद टीला तरफ से आ रही सिल्वर कलर की क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 को घेराबंदी कर रोका गया। कार की ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीरज राय पुत्र कैलाश राय उम्र 40 साल निवासी राय मुहल्ला टीला थाना करैरा और ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मानसिंह विश्वकर्मा पुत्र वनमाली उम्र 36 साल निवासी नयाताल टीला थाना करैरा बताया।
कार की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट पर हरे/काले रंग की प्लास्टिक की 07 बोरियां रखी मिलीं। बोरियों को खोलकर विधिवत चेक किया गया तो उनमें से तीक्ष्ण गंध आ रही थी। प्रत्येक बोरी में सेलो टेप से पैक सफेद रंग के पॉलिथीन के 28-28 पैकेट रखे हुए थे। पैकेट खोलने पर उनमें मटमैले रंग की सूखी हुई पत्तियां, कलियां आपस में लिपटी हुई मिलीं। आरोपियों ने बोरियों में गांजा होना स्वीकार किया। कुल 194 किलो गांजा जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 38 लाख रुपये है।

दतिया से लाना बताया गांजा

आरोपियों से गांजा रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया तो उनके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। गांजा को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध थाना करैरा में अप.क्र. 346/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा रुपसिंह लोधी निवासी बसई जिला दतिया से खरीदकर लाना स्वीकार किया। पुलिस अब फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ह्युन्डई क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

सराहनीय भूमिका 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक श्री विनोद छावई, उनि राजकुमार सिंह चाहर, उनि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सउनि चरण सिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर. हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. मत्स्येन्द्र सिंह गुर्जर, आर. दामोदर परिहार (सायबर सेल), आर. रामअवतार गुर्जर, आर. जितेन्द्र कुमार, आर. सोनू श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

एसपी के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई