📰 डिजिटल डेस्क
गौहरगंज (रायसेन) | अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौहरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद परमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी
जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को औबेदुल्लागंज–गौहरगंज हाईवे पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जिनके पास से बैग में छिपाकर रखा गया 6 किलो 565 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
झाड़ियों में मिला 3 माह का शिशु, ओबेदुल्लागंज पुलिस ने बचाई जान, सुरक्षित शिशु गृह पहुंचाया
उड़ीसा से लाया जा रहा था गांजा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा उड़ीसा की ओर से लाकर क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹60 हजार बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
सुजीत यादव (42), निवासी बिसनखेड़ा, औबेदुल्लागंज, रितेश रोहर (33), निवासी गौहरगंज
रितिक लोवंशी (19), निवासी ग्राम आमोदा
बताया गया कि मुख्य आरोपी सुजीत यादव के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, दुर्घटना और अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद परमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






