जंगल माफियाओं पर वन विभाग का बड़ा प्रहार ,अछरौनी के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक मौके से फरार

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
बामौर कलां | वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदेरी–पिछोर मार्ग पर ग्राम अछरौनी के पास नीम, सुबबूल और सिरस की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और लकड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच विभाग को सूचना मिली कि चंदेरी–पिछोर मार्ग से बड़ी मात्रा में लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन अमले ने ग्राम अछरौनी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

ट्रॉली में भरी मिली नीम, सुबबूल और सिरस की लकड़ी

वन विभाग की टीम ने नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर और ट्रॉली की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में नीम, सुबबूल एवं सिरस की लकड़ी भरी मिली। अधिकारियों ने चालक से लकड़ी परिवहन से जुड़े दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

मौका देखकर फरार हुआ चालक

जांच के दौरान चालक अचानक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लकड़ी को कब्जे में लेकर वन चौकी बमौर कला पहुंचाया। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध कटाई रोकने लगातार चल रहा अभियान

वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा वाहन मालिक और संबंधित लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक बमौर कला मुंशीलाल यादव, वनरक्षक सुनील यादव, बलबंत कुशवाह, सतेंद्र खरे सहित समस्त वन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई