📰 अतुल कुमार जैन
पिछोर । कस्बा पिछोर के बस स्टैंड पर आपसी विवाद कर लोक शांति भंग करना चार युवकों को भारी पड़ गया। थाना पिछोर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तहसीलदार न्यायालय में पेशी के उपरांत सभी को उप जेल पिछोर भेज दिया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और आम लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला शांति व्यवस्था अभियान
जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
बस स्टैंड पर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने मौके से पकड़ा
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पिछोर पर कुछ युवक आपसी विवाद कर रहे थे, जिससे सार्वजनिक शांति प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण पुत्र प्रकाश लोधी उम्र 24 वर्ष एवं गौधन पुत्र प्रकाश लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गूगरी, साथ ही जयदेव पुत्र हरनाम लोधी उम्र 18 वर्ष एवं सतीश पुत्र वीरन लोधी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पडरा शामिल हैं।
बीएनएसएस की धाराओं में हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 135 एवं 126 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 37/26 से 40/26 कायम कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को बाउंड ओवर की कार्रवाई हेतु तहसीलदार न्यायालय में पेश किया गया।
तहसीलदार के आदेश पर पहुंचे उप जेल
तहसीलदार पिछोर शिवशंकर गुर्जर के समक्ष पेशी के दौरान चारों आरोपियों के जेल वारंट जारी किए गए, जिसके बाद उन्हें उप जेल पिछोर दाखिल कराया गया।
इन पुलिस अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, आरक्षक धर्मेन्द्र लोधी, प्रदीप नरवरिया, हाकिम वर्मा, बचान सिंह तोमर एवं जितेन्द्र गुर्जर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर”
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Atul Kumar Jain
अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।






