मंडीदीप पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 5 घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, शीला सुराणा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई

SHARE:

📰 रिपोर्ट -सौरभ जैन
मंडीदीप | रायसेन जिले की मंडीदीप पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 5 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना मंडीदीप पुलिस द्वारा लगातार नाबालिगों से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

बहला-फुसलाकर ले जाने की हुई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को मंडीदीप निवासी एक व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

5 घंटे में नर्मदापुरम से सकुशल बरामद

थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों के चलते नाबालिग बालिका को नर्मदापुरम क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सराठे, उपनिरीक्षक पदमा वरकरे, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप भाटी, प्रधान आरक्षक भरत लाल एवं महिला आरक्षक बिंदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई और त्वरित रिस्पॉन्स को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई