📰 अतुल कुमार जैन
बामौर कलां | समाधिस्थ गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की परम शिष्या *गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी* का ससंघ 15 माताजी के साथ *बड़नगर से श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी* के लिए मंगल विहार चल रहा है।
बामौर में हुई भव्य आगवानी
आज शाम माताजी ससंघ का ग्राम बामौर कलां में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज ने *जैन पथ* से भव्य मंगल आगवानी की। आगवानी जुलूस *बस स्टैंड से प्रारंभ* होकर *तालाब पुरा* होते हुए *जैन मंदिर* तक पहुंचा।
डोल-डीजे के साथ निकला जुलूस
पूरे मार्ग पर समाजजन ने *डोल, डीजे* एवं भजनों के साथ माताजी ससंघ की आगवानी की। महिलाओं ने घरों के सामने रंगोली बनाई और माताजी के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की गई।
जैन मंदिर में हुआ प्रवचन
जैन मंदिर पहुंचने पर माताजी का पाद प्रक्षालन कर आरती की गई। धर्मसभा में *आर्यिका विशाश्री माताजी* ने कहा कि जीवन में धर्म, संयम और अहिंसा को अपनाकर ही आत्म कल्याण संभव है। उन्होंने सोनागिर सिद्धक्षेत्र की महिमा बताते हुए श्रावकों को अधिक से अधिक वंदना करने की प्रेरणा दी।
सोनागिर जी के लिए मंगल विहार
माताजी ससंघ का रात्रि विश्राम बामौर कलां के जैन मंदिर में होगा। कल प्रातः आहारचर्या के बाद माताजी ससंघ *सोनागिर जी* के लिए आगे विहार करेंगी।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष, मंत्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समाजजनों ने माताजी ससंघ के बामौर कलां आगमन को नगर का सौभाग्य बताया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Atul Kumar Jain
अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।






