📰 अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | कस्बे खनियाधाना सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों रसोई गैस का गंभीर संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि करीब 20 हजार की आबादी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान है। गैस एजेंसियों की अव्यवस्था, लापरवाही और अनियमित वितरण के चलते आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी कई-कई दिनों तक डिलीवरी नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी बलराम पाल ने बताया कि उन्होंने 29 मार्च 2026 को उज्ज्वला योजना के तहत ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक किया था और भुगतान भी कर दिया, लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। इस तरह की समस्या से दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों उपभोक्ता जूझ रहे हैं।
15-20 किलोमीटर दूर से आकर लगानी पड़ रही लाइन
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता। इस अव्यवस्था के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कालाबाजारी के गंभीर आरोप
10-10 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, कालाबाजारी के आरोप; परेशान उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को ऊंचे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आरोप है कि गैस सिलेंडर 2000 से 2500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा कम तौल के सिलेंडर देने और वितरण में अनियमितता की शिकायतें भी सामने आई हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
गैस संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
रोजमर्रा की जिंदगी पर असर
गैस संकट का असर अब आमजन के दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। कई घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और लोगों को लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Atul Kumar Jain
अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।






