मंडीदीप में श्रमिक संघ का अल्टीमेटम : समय सीमा खत्म, मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना तय

SHARE:

📰 राजू अतुलकर
मंडीदीप | म.प्र. नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक), जिला रायसेन द्वारा नगर पालिका परिषद मंडीदीप के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। श्रम विभाग की बैठक में तय एक सप्ताह की समय सीमा पूरी होने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर संतोषजनक समाधान नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन के सदस्य सामूहिक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

एरियर और कर्मचारियों के अधिकारों पर अटका मामला

विवाद दैनिक वेतनभोगी एवं 25 दिवसीय कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक के बढ़े हुए वेतन अंतर (एरियर) के भुगतान को लेकर है।

नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व में एरियर राशि 24 किश्तों में देने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत भुगतान जारी है। लेकिन कर्मचारी इस राशि को 9 किश्तों में भुगतान करने और साथ ही ईएसआईसी एवं ईपीएफ जैसे मूलभूत लाभ देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिषद के फैसले से बढ़ा टकराव

31 मार्च 2026 की परिषद बैठक में एरियर को कम किश्तों में देने और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे अस्वीकृत कर दिया गया।

प्रशासन का तर्क है कि नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत परिषद का निर्णय बाध्यकारी है, जबकि कर्मचारी इसे अपने अधिकारों के साथ अन्याय बता रहे हैं।

धरोहर भी आहत, आस्था भी व्यथित : उपेक्षा की मार झेल रही आशापुरी की प्राचीन जैन प्रतिमा

स्थिति अब टकराव की ओर बढ़ रही है, और यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो मंडीदीप नगर पालिका में कर्मचारियों का आंदोलन तेज होने के आसार हैं।
                                                Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई