मंडीदीप में शराब माफियाओं का आतंक? पूर्व पार्षद के बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

SHARE:

📰 संयम जैन
मंडीदीप | औद्योगिक नगरी मंडीदीप में शराब माफियाओं के बढ़ते हौसलों ने आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। शुक्रवार रात सर्विस रोड पर एक ऑनलाइन टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर सरेराह मारपीट, बंधक बनाकर हमला और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की पहचान अमित मेहर (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्व पार्षद का बेटा बताया जा रहा है और ऑनलाइन टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

मदद मांगना पड़ा भारी

अमित मेहर ने मंडीदीप थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 15 मई की रात करीब 8 बजे वह अपनी अल्टो कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी ओला-ऊबर आईडी काम नहीं कर रही थी। मदद लेने के लिए वह सर्विस रोड पर रुका, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि तभी सौरभ नामक युवक ने उसकी कॉलर पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विक्रम, राहुल और अन्य लोगों ने उसे जबरन पास स्थित शराब दुकान के कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।

पाइप से पीटा, जान से मारने की धमकी

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कमरे के अंदर पाइप और अन्य वस्तुओं से बेरहमी से मारपीट की। हमले में अमित की पीठ, गाल और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दीं और परिवार को धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

मंडीदीप पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सौरभ, विक्रम और राहुल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Advertisement
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

नगर में बढ़ रहा खौफ

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि शराब दुकानों के आसपास सक्रिय असामाजिक तत्वों और कथित शराब माफियाओं का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर बढ़ा आक्रोश

ऑनलाइन टैक्सी चालक अमित मेहर के साथ हुई कथित मारपीट और बंधक बनाकर पिटाई की घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने खुलेआम शराब कारोबार, गुंडागर्दी और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
स्थानीय निवासी शिवम तिवारी ने लिखा—
“लिफाफा जाता है इसलिए भाग गया होगा… मंडीदीप में 100 जगह दारू बिक रही है, पर इनको कुछ नहीं दिख रहा।”
वहीं सुरेश यादव ने नगर की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा—
“मंडीदीप में सबसे अधिक स्थानों पर शराब बिक रही है, जिसकी पूरी जानकारी प्रशासन और अधिकारियों को भी है। इसके बावजूद माफिया खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। यह पूरे नगर के लिए शर्म का विषय है।”
उन्होंने एक अन्य टिप्पणी में लिखा—
“थाना भी माफिया ही चला रहे हैं, आम जनता तो थाने जाने से भी घबराती है।”
इसी तरह आशीष पाल ने लिखा—
“नगर में शराब माफिया की खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है और अवैध शराब कारोबार लगातार बढ़ रहा है।”
वहीं अधिवक्ता अतुल भार्गव लिखते हैं –
“क्या प्रशासन और शराब ठेकेदारओ के मध्य कोई समझौता है ?
जो कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है ।”
लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि यह मामला अब केवल एक मारपीट की घटना तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि नगर में कथित शराब माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कानून व्यवस्था पर लोगों के अविश्वास का मुद्दा बनता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कई लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि—
  • अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई हो
  • शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाए
  • नगर में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए
  • आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम किया जाए।
Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई