रिपोर्ट : सूरज मेहरा
भोपाल | रवि मालवीय को मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने 14 मई को श्यामला हिल्स स्थित कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण समारोह के साथ ही उनकी सादगीपूर्ण कार्यशैली भी चर्चा का विषय बन गई।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने इस अवसर पर दिखावे और बड़े काफिले से दूरी बनाते हुए ई-कार से भोपाल पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगीपूर्ण कार्यशैली एवं फिजूलखर्ची रोकने के संदेश का अनुसरण करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश दिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद रवि मालवीय ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी योजनाओं को गति दी जाएगी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रवि मालवीय को संगठन में मजबूत पकड़ और समाजसेवा के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन एवं समाज के प्रति उनके समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
उनके पदभार ग्रहण करने पर समर्थकों और समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विनोद मालवीय (डिप्टी जनरल सेक्रेटरी, यूथ विंग कलार समाज मध्यप्रदेश) ने कहा कि रवि मालवीय के नेतृत्व में निगम समाज के जरूरतमंद वर्गों के कल्याण और विकास के लिए नई दिशा में कार्य करेगा।
साथ ही प्रकाश राय, मनोहर मालवीय, लक्ष्मण राय, नवीन मालवीय, प्रेम मालवीय एवं दुर्गेश मालवीय सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
रवि मालवीय की सादगी, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में निगम विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






