📰 अतुल कुमार जैन
खनियाधाना | उधारी के पैसे मांगना एक आदिवासी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले जातिसूचक गालियां दीं और फिर घर से भरमार बंदूक लाकर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। खनियाधाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर उपजेल पिछोर भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 13.05.2026 को फरियादी अच्छेलाल आदिवासी उम्र 50 साल निवासी मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय थाना खनियाधाना अपने उधारी के रुपये लेने आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा निवासी खिरिया हाल मजरा बंजारी के घर पहुंचे। पैसे मांगने पर आरोपी भड़क गया। उसने फरियादी को मां बहन की गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

जब अच्छेलाल ने गाली देने से मना किया तो आरोपी अपने घर के अंदर गया और एकनाली भरमार बंदूक निकाल लाया। आरोपी ने जान से मारने की नियत से फरियादी पर फायर कर दिया। गोली के छर्रे अच्छेलाल के बाएं हाथ और बाएं काख में लगे। घायल अवस्था में फरियादी ने सीएचसी खनियाधाना में देहाती नालसी पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
रिपोर्ट पर थाना खनियाधाना में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 296ए, 109(2) बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहाड़ी पर घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर गंभीर अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15.05.2026 को सीतापाठा मंदिर की पहाड़ी पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर आरोपी बंदूक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा पुत्र रामचरन ओझा उम्र 45 साल को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी बंदूक का कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
अवैध हथियार जब्त, भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एकनाली भरमार बंदूक जब्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उपजेल पिछोर दाखिल कर दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला, हजारी लाल जाटव, जगदीश बंजारा, कमल किशोर शैथिया, प्रआर नरेन्द्र सिंह पाल, हीरा सिंह पाल, आरक्षक जयवीर गुर्जर, संदीप जाटव, रवि बाथम, योगेन्द्र सिंह, हेमसिंह, अनूप कुमार, दीपक किरार, अरविंद सिंह कौरव, देवेश, आशीष राजपूत, अरूण शर्मा, महिला आरक्षक हनी राजा चौहान व चालक राहुल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Atul Kumar Jain
अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।






