भोपाल में युवक की निर्मम हत्या : किन्नरों पर चाकू से वार करने का आरोप, थाने से मात्र 200 मीटर दूर की घटना

SHARE:

रिपोर्ट-डॉ.आकिब खान
भोपाल, मध्यप्रदेश | राजधानी में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें धारदार हथियार से गला रेतकर और सीने पर चाकू से वार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे किन्नरों का हाथ होने का संदेह है। इस हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे पर हुई। मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। आदिल के भाई ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर आए और उसे अपने साथ ले गए। वे कार से आए थे, लेकिन घर के पास कार खड़ी कर बाइक से निकल गए।

करीब 8:30 बजे हमें सूचना मिली कि आदिल गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से तलैया थाना मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। लगभग डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर का भी बरखेड़ी में मर्डर हुआ था।
                                             मृतक आदिल खान
प्रत्यक्षदर्शी मुन्नवर अली ने बताया कि उन्होंने देखा कि चार किन्नर आदिल को लात-घूंसे मार रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन किन्नर नहीं माने। झगड़े में एक किन्नर को भी चोट लगी है, जबकि दूसरे के हाथ में जख्म हुआ है।
थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किन्नरों ने चाकू मारकर आदिल को घायल किया था। मामले की जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदेहियों को भी चोटें आई हैं, वे इलाज के लिए गए हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई