एमएम हॉस्पिटल की मान्यता रद्द : इलाज में लापरवाही पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले में संचालित निजी चिकित्सा संस्थान एमएम हॉस्पिटल की मान्यता स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरस्त कर दी गई है। अब यह अस्पताल किसी भी मरीज को भर्ती कर उपचार प्रदान नहीं कर सकेगा। यह कठोर कदम उस घटना के बाद उठाया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर एक घायल मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ौदी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल अशोक खटीक, निवासी सईसपुरा, शिवपुरी, को उनके परिजन 7 बजे शाम एमएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उपचार के लिए शुल्क जमा करने को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने घायल मरीज को जबरन डिस्चार्ज कर दिया और उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। इस बीच, इलाज न मिलने के कारण अशोक खटीक की मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे जन आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषीश्वर ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की। जांच के बाद एमएम हॉस्पिटल की पंजीयन संख्या NH/3103/अक्टूबर 2024 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। इस निर्णय की जानकारी पत्र क्रमांक/सामान्य/2025/3559, दिनांक 12 मार्च 2025 के माध्यम से दी गई।

अस्पताल अब नहीं कर सकेगा मरीजों का उपचार

मध्य प्रदेश चिकित्सा संस्थान अधिनियम के अनुसार, किसी भी अस्पताल को मरीजों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होता है। एमएम हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त होने के बाद अब यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में अक्षम रहेगा।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी चिकित्सा संस्थान द्वारा लापरवाही या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अन्य निजी अस्पतालों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अस्पताल नियमों का उल्लंघन करता है या मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई