रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
पिछोर (शिवपुरी) | जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और एक महंगी मोटरसाइकिल बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब ₹89,800 आंकी गई है।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माताटीला डैम के समीप हरिनगर मार्ग पर दो लोग मोटरसाइकिल पर केनों में अवैध शराब लेकर किसी ठिकाने की ओर जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से बरामद सामग्री
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई :
-
रामजीलाल पुत्र वीरसिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम जराय, थाना पिछोर
-
साहब सिंह पुत्र परमसिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम सतलौन, थाना बसई, जिला दतिया







