रिपोर्ट-स्थानीय संवादाता
मंडीदीप | शहर के महाराजा अजयपाल समाज कल्याण संगठन मंडीदीप के प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधानसभा के विधायक आदरणीय श्री सुरेंद्र पटवा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 03, नया बस स्टैंड पर महाराजा अजय पाल द्वार” निर्माण की मांग रखी, जिससे इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व की विरासत को सम्मान दिया जा सके।









